पटना वीमेंस कॉलेज में छात्रों ने सीखा कोरियाई व्यंजन बिबिम्बाप बनाना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>किंग सेजोंग इंस्टीट्यूट पटना की ओर से किंग सेजोंग इंस्टीट्यूट फाउंडेशन&comma; दक्षिण कोरिया के संस्कृति&comma; खेल एवं पर्यटन मंत्रालय तथा दक्षिण कोरिया सरकार के सहयोग से शुक्रवार को पटना वीमेंस कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में &OpenCurlyQuote;सेजोंग कल्चर अकादमी’ के तहत &OpenCurlyQuote;कोरियाई भोजन का अनुभव&colon; बिबिम्बाप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सेजोंग कल्चर अकादमी&comma; किंग सेजोंग इंस्टीट्यूट फाउंडेशन की वार्षिक पहल है। इसका उद्देश्य छात्रों को कोरियाई भोजन&comma; गायन कला&comma; हानबोक&comma; के-ब्यूटी&comma; साहित्य&comma; पारंपरिक वाद्य यंत्र&comma; मार्शल आर्ट्स&comma; सामुल-नोरी&comma; के-पॉप&comma; कोरियाई सुलेख&comma; के-मूवी और ड्रामा सहित विभिन्न पारंपरिक कलाओं के माध्यम से कोरियाई संस्कृति से परिचित कराना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का नेतृत्व सांस्कृतिक विशेषज्ञ शेफ जोंग-ह्युक किम ने किया। वे दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री कार्यालय में मुख्य शेफ के रूप में कार्यरत हैं। उनके साथ मैनेजर सुश्री ह्योरान पार्क भी मौजूद रहीं और उन्होंने कार्यक्रम के प्रबंधन एवं समन्वय की जिम्मेदारी संभाली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के समन्वय में प्रो&period; डॉ&period; अलोक जॉन&comma; डीन&comma; राष्ट्रीय&comma; अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं परामर्श सेवाएं तथा प्रो&period; डॉ&period; शाज़िया हुसैन&comma; विभागाध्यक्ष&comma; गृह विज्ञान विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विभिन्न विभागों के 50 से अधिक छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया और शेफ जोंग-ह्युक किम के मार्गदर्शन में पारंपरिक कोरियाई व्यंजन बिबिम्बाप तैयार किया। इस दौरान छात्रों को बिबिम्बाप बनाने की प्रक्रिया और कोरियाई खान-पान की संस्कृति से जुड़ी जानकारी दी गई। सुश्री ग्रेस ली&comma; हेड ऑफ ऑपरेशंस&comma; किंग सेजोंग इंस्टीट्यूट पटना ने प्रतिभागियों के लिए दुभाषिया के रूप में कार्य किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीजी फीस वृद्धि समेत दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, कुलपति आवास का घेराव

भादो वदी अमावस्या महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अररिया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत