फायरिंग की घटना में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>मसौढ़ी थाना क्षेत्र में 9 सितंबर 2026 को अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की घटना के मामले में पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से फायरिंग में प्रयुक्त पिस्टल&comma; मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; घटना की सूचना मिलने के बाद इस संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar;&comma; पटना एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी &lpar;मसौढ़ी-01&rpar; के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गठित टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद एक प्राथमिकी अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से फायरिंग की घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल&comma; एक मैगजीन एवं 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए&comma; जिन्हें पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक&comma; मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कार्रवाई के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा ने भी जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बथनाहा रेलवे स्टेशन पर श्रमदान, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान, युवाओं ने लिया सेवा और देखभाल का संकल्प

इस्लामी न्याय व्यवस्था के बिना इस्लामी जीवन की कल्पना नहीं : अमीर-ए-शरिया