पटना वीमेंस कॉलेज में ‘क्विज़िकल 2026’ का आयोजन, फरीहा-सुमन-साक्षी की टीम बनी विजेता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; पटना वीमेंस कॉलेज के इंग्लिश कम्युनिकेशन एंड मीडिया &lpar;FCM&rpar; विभाग की ओर से 10 अगस्त को वार्षिक मीडिया क्विज &OpenCurlyQuote;क्विज़िकल 2026’ के 24वें संस्करण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों और सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन विभाग के फैकल्टी सदस्य एवं क्विजमास्टर श्री फ्रैंक किश्वर ने किया। क्विज के दौरान खेल&comma; राजनीति&comma; फिल्म&comma; संगीत सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समसामयिक विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए। छात्राओं ने अपनी तैयारी और ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए सवालों के जवाब दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रतियोगिता में फरीहा रियाज़ी &lpar;बीबीए विभाग&rpar;&comma; स्वाति सुमन &lpar;अंग्रेजी विभाग&rpar; और साक्षी कृति &lpar;राजनीति विज्ञान विभाग&rpar; की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं सिमरन कुमारी &lpar;अर्थशास्त्र&rpar;&comma; शांति प्रिया &lpar;भूगोल&rpar; और हर्षिता मिश्रा &lpar;ईसीएम&rpar; की टीम प्रथम उपविजेता रही। प्रज्ञा भारती &lpar;इतिहास&rpar;&comma; समीक्षा कश्यप &lpar;जूलॉजी&rpar; और शुचिता श्यामा &lpar;अंग्रेजी&rpar; की टीम ने द्वितीय उपविजेता का स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ&period; तौसीफ हसन के साथ सहायक प्राध्यापक रूना&comma; अमिताभ रंजन&comma; प्रशांत रवि&comma; अजय कुमार झा एवं डॉ&period; अपराजिता पाठक उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

3 सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘नारी शक्ति’ का महाघोष, मधुरेन्द्र ने मां दुर्गा के जरिए दिया बड़ा संदेश

SIR के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कल राजभवन मार्च करेगा आइसा बिहार

सड़क समेत आमजन से जुड़ी सेवाओं एवं सुविधाओं पर दें विशेष ध्यान : डी एम