देशभक्ति की धुनों से गूंज उठा एम्स पटना परिसर, SSB के ब्रास बैंड ने बांधा शमां

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच सोमवार को एम्स पटना परिसर देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया&period; सशस्त्र सीमा बल &lpar;SSB&rpar;&comma; फ्रंटियर हेडक्वार्टर्स&comma; पटना के 24 सदस्यीय ब्रास बैंड ने प्रशासनिक भवन के सामने देशभक्ति गीतों और राष्ट्रीय धुनों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>&OpenCurlyDoubleQuote;सारे जहां से अच्छा” और &OpenCurlyDoubleQuote;ऐ मेरे वतन के लोगों” जैसी देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों की गूंज से पूरे परिसर का वातावरण भावनात्मक हो उठा&period; डॉक्टरों&comma; फैकल्टी सदस्यों&comma; विद्यार्थियों&comma; प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ बैंड की प्रस्तुति का आनंद लिया&period; अनुशासन और जोश से सजी प्रस्तुति ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैंड मास्टर हेड कांस्टेबल जीडी रूपेश रंजन के नेतृत्व में 24 सदस्यीय टीम ने बेहतरीन तालमेल और ऊर्जा के साथ विभिन्न देशभक्ति गीतों एवं राष्ट्रीय धुनों की प्रस्तुति दी&period; ब्रास बैंड की दमदार धुनों के बीच लोगों ने देश के वीर जवानों के त्याग&comma; बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। कार्यक्रम में एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो&period; ब्रिगेडियर डॉ&period; राजू अग्रवाल&comma; उप निदेशक प्रशासन निलोत्पल बल और डीन एकेडमिक्स प्रो&period; पूनम प्रसाद भदानी समेत वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य&comma; चिकित्सक&comma; विद्यार्थी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यकारी निदेशक प्रो&period; ब्रिगेडियर डॉ&period; राजू अग्रवाल ने सशस्त्र सीमा बल&comma; फ्रंटियर हेडक्वार्टर्स&comma; पटना के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की प्रस्तुतियां स्वतंत्रता दिवस समारोह को जीवंत और प्रेरणादायक बनाती हैं&period; उन्होंने एसएसबी के पूरे बैंड दल की शानदार प्रस्तुति की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति की धुनों ने परिसर में एकता&comma; अनुशासन&comma; सेवा और बलिदान की भावना को स्वर दिया&period; प्रस्तुति समाप्त होने पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ एसएसबी बैंड टीम का उत्साहवर्धन किया&period; स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित यह संगीतमय कार्यक्रम एम्स पटना परिसर में मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में ‘क्विज़िकल 2026’ का आयोजन, फरीहा-सुमन-साक्षी की टीम बनी विजेता

ब्रेजा कार से 202.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, भोजपुर का युवक गिरफ्तार!

पटना में देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल, हजारों बच्चों, युवाओं और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश