पटना विश्वविद्यालय की शतरंज टीम ने इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में मारी बाजी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>रांची&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> सरला बिरला विश्वविद्यालय&comma; रांची के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय शतरंज चैंपियनशिप-2025 में पटना विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीयूष कुमार मिश्रा&comma; रूपेश बी रामचंद्र&comma; मो&period; तबशीर&comma; पीयूष कुमार और हर्ष वर्धन सहाय ने भाग लिया। टीम के मैनेजर पटना लॉ कॉलेज के सहायक प्रोफेसर सौरभ हैं&comma; जबकि कोच के रूप में पटना विश्वविद्यालय के पूर्व शतरंज खिलाड़ी सह कप्तान चंदन कुमार चंचल टीम का मार्गदर्शन कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>4-0 से सरला बिरला विश्वविद्यालय को हराया-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चैंपियनशिप के पहले राउंड में पटना विश्वविद्यालय का मुकाबला मेजबान सरला बिरला विश्वविद्यालय से हुआ&comma; जिसमें पटना विश्वविद्यालय की टीम ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दूसरे राउंड में भी दिखाया दमखम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>दूसरे राउंड में पटना विश्वविद्यालय का मुकाबला बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से हुआ&comma; जहां पटना विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने 3&period;5 अंकों से जीत दर्ज कर अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ईस्ट जोन में प्रथम स्थान पर पटना विश्वविद्यालय-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दूसरे राउंड के बाद पटना विश्वविद्यालय की टीम ईस्ट जोन में प्रथम स्थान पर काबिज हो गई है। इस ऐतिहासिक जीत पर पटना विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी बधाई<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>पटना विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो&period; अनिल कुमार&comma; खेल अध्यक्ष प्रो&period; सरफरुद्दीन&comma; सचिव डॉ&period; दीप नारायण और कुलानुशासक प्रो&period; मनोज कुमार सिन्हा ने टीम को बधाई दी और आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह चैंपियनशिप 4 से 8 फरवरी 2025 तक चलेगी&comma; जिसमें पूर्वी भारत के बिहार&comma; झारखंड&comma; उत्तर प्रदेश&comma; ओडिशा&comma; कोलकाता&comma; मणिपुर&comma; छत्तीसगढ़ सहित 26 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”