पटना ट्रैफ़िक एसपी ने किया विभिन्न चौक-थानों का मासिक निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पुलिस अधीक्षक यातायात अपराजित के नेतृत्व में आज शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर मासिक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जीरो माइल ओपी&comma; धनुकी मोड़&comma; गांधी सेतु पुल के 46 नंबर पाया&comma; मसौढ़ी मोड़&comma; भूतनाथ&comma; जगनपुर&comma; फतुहा और दीदारगंज टोल प्लाजा के पास यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने&comma; अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी। अधिकारियों ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए मैदानी स्तर पर निरंतर निगरानी और अनुशासन का पालन आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान वाहनों के आवागमन&comma; यातायात संकेतों की स्थिति तथा तैनात कर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की गई।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सैदाबाद गांव में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल, युवाओं ने 22 बीघे के तालाब किनारे लगाए 200 पौधे

हाई स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत पटना के दो बालिका उच्च विद्यालयों का भ्रमण

सुखद शनिवार में बच्चों ने कबाड़ से बनाई सुंदर राखियां, सीखीं स्वच्छता और रचनात्मकता की बातें