14 एवं 15 अप्रैल को पटना साहिब महोत्सव का आयोजन, ज़िलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिलाधिकारी&comma; पटना डॉ&period; चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि पटना साहिब महोत्सव&comma; 2025 का भव्य आयोजन होगा। इसके लिए सभी तैयारी ससमय सुनिश्चित करने हेतु 8 कोषांग सक्रिय है जो उत्कृष्ट आयोजन के लिए सभी बिन्दुओं पर अपेक्षित कार्रवाई कर रही है। वे आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विश्व प्रसि़द्ध पटना साहिब में दो-दिवसीय पटना साहिब महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन विभाग&comma; बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन&comma; पटना के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय उच्च विद्यालय&comma; मंगल तालाब&comma; पटना सिटी में दिनांक 14 एवं 15 अप्रैल&comma; 2025 को इसका आयोजन होगा। इसको सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु उप विकास आयुक्त&comma; पटना को वरीय नोडल पदाधिकारी तथा अपर जिला दण्डाधिकारी&comma; सामान्य को नोडल पदाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला नजारत उप समाहर्ता एवं अनुमण्डल पदाधिकारी&comma; पटना सिटी को सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करने हेतु नामित किया गया है। ये सभी पदाधिकारी महोत्सव के भव्य आयोजन हेतु सभी कार्रवाई ससमय करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज के इस बैठक में महोत्सव के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। आयोजन समिति के सदस्यों से भी सुझाव लिया गया। डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि पटना साहिब महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति-प्राप्त कलाकारों द्वारा भव्य कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक विरासत परंपरा एवं रीति-रिवाज पर आधारित लोक नृत्य तथा लोक गायन को आकर्षक ढ़ंग से प्रस्तुत किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आम जनता को बिहार के पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानने का मौका मिलेगा। हमारे गौरवशाली राज्य बिहार के ऐतिहासिक&comma; धार्मिक&comma; सांस्कृतिक&comma; पुरातात्विक एवं अन्य पहलुओं के बारे में महोत्सव में प्रस्तुति दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने सभी संबद्ध पदाधिकारियों को बेस्ट इवेंट मैनेजमेंट के लिए सजग एवं सक्रिय रहने का निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गौरतलब है कि डीएम डॉ&period; सिंह द्वारा पटना साहिब महोत्सव के सफल आयोजन हेतु पूर्व में 8 कोषांगों का गठन किया गया है। गठित कोषांगों एवं सम्बद्ध पदाधिकारियों का विवरण निम्नवत हैः-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>कलाकार चयन समिति कोषांग- उप विकास आयुक्त&comma; अपर जिला दण्डाधिकारी आपूर्ति&comma; जिला नजारत उप समाहर्ता&comma; अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सिटी&comma; सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा&comma; जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>मंच समन्वयक&comma; उद्घोषक चयन&comma; वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कोषांग &&num;8211&semi; विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन&comma; अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम&comma; अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सिटी&comma; जिला नजारत उप समाहर्ता&comma; जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>मेमेन्टो&comma; आमंत्रण कार्ड मुद्रण एवं वितरण कोषांग- विशिष्ट पदाधिकारी&comma; अनुभाजन&comma; जिला नजारत उप समाहर्ता&comma; जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>विधि-व्यवस्था&comma; वाहन&comma; पार्किंग&comma; यातायात कोषांग- अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था&comma; जिला परिवहन पदाधिकारी&comma; अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सिटी&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; पटना सिटी<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>साफ-सफाई&comma; पेयजल एवं शौचालय कोषांग- अपर समाहर्ता&comma; आपदा प्रबंधन&comma; भूमि सुधार उप समाहर्ता&comma; पटना सिटी&comma; कार्यपालक पदाधिकारी&comma; पटना सिटी अंचल एवं अजीमाबाद अंचल&comma; कार्यपालक अभियंता पीएचईडी पूर्वी&comma;<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>नयाचार कोषांग-विशिष्ट पदाधिकारी&comma; अनुभाजन&comma; अपर जिला दंडाधिकारी सामान्य&comma; अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी&comma; पटना सिटी&comma; जिला नयाचार पदाधिकारी<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>विद्युत व्यवस्था&sol;चिकित्सा&sol;अग्निशमन कोषांग- सिविल सर्जन&comma; महाप्रबंधक&comma; पेसू&comma; जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी&comma; विद्युत कार्यपालक अभियंता&comma; जिला अग्निशाम पदाधिकारी<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>प्रचार-प्रसार कोषांग- अपर समाहर्ता विभगीय जाँच&comma; जिला नजारत उप समाहर्ता&comma; जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी&comma; जिला शिक्षा पदाधिकारी&comma; नगर कार्यपालक पदाधिकारी पटना सिटी अंचल&comma; डीपीओ आईसीडीएस&comma; डीपीएम जीविका<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने इन कोषांगों के साथ सम्बद्ध पदाधिकारियों को सभी अपेक्षित कार्यों को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना सुनिश्चित करने का निदेश दिया है। उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक समन्वय कायम रखते हुए प्रदत्त दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने को कहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि पटना साहिब महोत्सव के अवसर पर उत्तम भीड़ प्रबंधन&comma; सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था तथा उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। माननीय जन-प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रण-पत्र भेजा जाएगा। डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि पटना साहिब पर्यटन के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। यह सिख धर्म का एक विश्व प्रसिद्ध केंद्र है। उन्होंने कहा कि पटना साहिब महोत्सव&comma; 2025 का आकर्षक एवं उत्कृष्ट आयोजन किया जाएगा। डीएम डॉ&period; सिंह ने आम लोगों से पटना साहिब महोत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री