पटना डेयरी प्रोजेक्ट का उपभोक्ता जागरूकता अभियान, ग्रैंड पल्लवी अपार्टमेंट में लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> रविवार को पटना डेयरी प्रोजेक्ट द्वारा अपार्टमेंट ड्राइव के तहत ग्रैंड पल्लवी अपार्टमेंट&comma; जजेज रोड गांधी मैदान &lpar;पटना&rpar; में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को शुद्ध दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता&comma; उपयोगिता और स्वास्थ्य से जुड़े लाभों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान पटना डेयरी प्रोजेक्ट के विपणन प्रभारी श्री संजय कुमार ने उपस्थित लोगों को सुधा दूध एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता&comma; शुद्धता और उत्पादन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता नियंत्रण के माध्यम से उपभोक्ताओं तक सुरक्षित और पोषक उत्पाद पहुंचाए जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस जागरूकता कार्यक्रम में अपार्टमेंट के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया&period;<br>बच्चों के लिए पासिंग गेम का आयोजन किया गया&comma; जिसमें उन्होंने पूरे उत्साह और आनंद के साथ हिस्सा लिया। वहीं महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर गेम आयोजित किया गया&comma; जिसने कार्यक्रम में खास रंग भर दिया और सभी ने इसका भरपूर आनंद उठाया। पटना डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से आयोजित इन खेल गतिविधियों में विजेताओं को प्रथम&comma; द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने डेयरी उत्पादों से जुड़े अपने सवाल भी पूछे&comma; जिनका जवाब अधिकारियों द्वारा संतोषजनक तरीके से दिया गया। इससे उपभोक्ताओं में जागरूकता के साथ-साथ विश्वास भी मजबूत हुआ। इस अवसर पर पटना डेयरी प्रोजेक्ट के विपणन प्रभारी संजय कुमार के साथ मार्केटिंग ऑफिसर एवं सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विश्व पशु चिकित्सक दिवस के अवसर पर एनीमो पेट केयर में पशु स्वास्थ्य पर जागरुकता

एसएसबी व मीडिया के बीच समन्वय बैठक, सीमावर्ती चुनौतियों पर मंथन

सीमावर्ती गांव में एसएसबी का चिकित्सा शिविर व ग्रामीण बैठक, 68 लोगों को मिला लाभ