एचडब्ल्यूसी के संचालन मामले को लेकर जारी प्रखंडवार रैकिंग में पलासी अव्वल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कराने में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग वेलनेस सेंटरों पर जरूरी सेवाओं की उपलब्धता व आम लोगों तक इसकी आसान पहुंच की दिशा में जरूरी पहल कर रहा है। इसी कड़ी में जिलास्तर पर हेल्थ ऐंड वेलनेस सेंटर के क्रियान्वयन को लेकर प्रखंडवार व सेंटरवार रैकिंग जारी की गयी है। ताकि इसके संचालन संबंधी कमियों का पता लगातार उपलब्ध सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा सके और इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>एचडब्ल्यूसी का प्रभावी क्रियान्वयन रैकिंग का उद्देश्य &&num;8211&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के संचालन को लेकर जिलास्तर पर जारी प्रखंडवार रैंकिंग में पलासी प्रखंड अव्वल रहा है। वहीं एचडब्ल्यूसी को लेकर जारी रैंकिंग में जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत बगडेहरा हेल्थ वेलनेस सेंटर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जानकारी देते हुए जपाइगो के कार्यक्रम समन्वयक डॉ याकूब ने बताया कि राज्य की तर्ज पर स्वास्थ्य संस्थानों के क्रियान्वयन को लेकर जिलास्तरीय रैकिंग जारी की गयी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण इंडिकेटरों को केंद्र में रखते हुए प्रखंडवार व वेलनेस सेंटरवार रैंकिंग जारी की गयी है। इसमें हेल्थ वेलनेस सेंटर के संचालन को लेकर जारी रैंकिंग में पलासी&comma; सिकटी व नरपतगंज प्रखंड को क्रमश पहला&comma; दूसरा व तीसरा रैंक प्राप्त हुआ है। वहीं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को लेकर जारी रैंकिंग में जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत बगडेहरा एचएससी को पहला&comma; अररिया प्रखंड अंतर्गत रामपुर कोदरकट्टी एचएससी को दूसरा व जोकीहाट के केसर्रा एचएससी को तीसरा रैंक प्राप्त होने की जानकारी उन्होंने दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>महत्वपूर्ण स्वास्थ्य इंडिकेटरों के आधार पर रैंकिंग जारी-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हेल्थ वेलनेस सेंटर के सफल संचालन संबंधी महत्वपूर्ण इंडिकेटरों को ध्यान में रखते हुए रैकिंग जारी की गयी है। इसमें डेली रिपोर्टिंग&comma; वेलनेस सत्रों का संचालन&comma; मासिक रूप से हाई ब्लड प्रेशर&comma; डायबिटीज&comma; ओरल कैंसर&comma; ब्रेस्ट कैंसर&comma; सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग व उपलब्ध करायी गयी सेवाओं की अद्यतन रिपोर्टिंग जैसे स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण इंडिकेटर शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वेलनेस सेंटर पर 14 तरह के डायगोनेस्टिक सेवा उपलब्ध &&num;8211&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटर की मदद से ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान हुई है। रैंकिंग की मदद से संस्थानों को अपनी कमियों का पता लगाने व इसमें सुधार को उचित अवसर हासिल हो सकेगा। उन्होंने बताया कि वेलनेस सेटर के माध्यम से आम जिलावासियों को 14 तरह के डायग्नॉस्टिक सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। अनिवार्य दवाओं की सूची में शामिल कुल 151 दवाओं में 90 से 100 दवाएं सभी वेलनेस सेंटरों पर उपलब्ध करायी गयी है। ताकि विभिन्न रोगों की जांच&comma; जरूरी चिकित्सकीय परामर्श व नि&colon;शुल्क दवाएं आम लोगों को ससमय उपलब्ध करायी जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई