चैनपुर में पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर का सम्मान, शिक्षा और सेवा का दिया संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> राजकीय डिग्री महाविद्यालय&comma; चैनपुर &lpar;संपतचक&rpar; में सोमवार को पद्म भूषण से सम्मानित प्रख्यात चिकित्सक&comma; पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ समाजसेवी डॉ&period; सी&period; पी&period; ठाकुर का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया&period; समारोह में जनप्रतिनिधियों&comma; शिक्षाविदों&comma; छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ&period; महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो&period; रिमझिम शील ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि डॉ&period; ठाकुर का जीवन सेवा&comma; समर्पण और राष्ट्र निर्माण का प्रेरक उदाहरण है&period; उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों का अनुसरण करने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह में डॉ&period; ठाकुर के पुत्र दीपक ठाकुर&comma; चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार&comma; भेलवाड़ा के पूर्व सरपंच विजय कुमार सिंह तथा सरोज नंदन पटेल ने संबोधित किया&period; वक्ताओं ने कहा कि डॉ&period; सी&period; पी&period; ठाकुर ने स्थानीय लोगों को प्रेरित कर चैनपुर में बच्चों की शिक्षा के लिए विद्यालय की शुरुआत कराई थी और उसी भवन में आज राजकीय डिग्री महाविद्यालय संचालित हो रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह के मुख्य आकर्षण डॉ&period; सी&period; पी&period; ठाकुर रहे&period; उन्हें शॉल&comma; पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया&period; अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान&comma; अनुशासन&comma; नैतिकता और मानवीय मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया&period; उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं&comma; बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का सशक्त साधन है&period; साथ ही युवाओं से सेवा-भाव&comma; ईमानदारी और कठिन परिश्रम के साथ जीवन में आगे बढ़ने तथा महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की। समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक&comma; शिक्षकेत्तर कर्मचारी&comma; छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे&period; कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

ज्यादा केएमसी देने से कमजोर शिशु घर में ही हो सकते हैं स्वस्थ्य और सुरक्षित : एएनएम

पटना में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 95 वाहनों से ₹2.21 लाख का जुर्माना वसूला