पटना में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 95 वाहनों से ₹2.21 लाख का जुर्माना वसूला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना यातायात पुलिस ने सोमवार को शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान 95 वाहनों से ₹2&comma;21&comma;200 का ई-चालान &lpar;जुर्माना&rpar; वसूला गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत डाक बंगला चौराहा&comma; आसियाना मोड़&comma; बोरिंग रोड&comma; गांधी मैदान और कोतवाली टी-प्वाइंट सहित विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान हेलमेट&comma; सीट बेल्ट&comma; आवश्यक दस्तावेजों की कमी तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 95 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹2&comma;21&comma;200 का ई-चालान काटा गया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने पर एक ई-रिक्शा को जब्त कर डाक बंगला चौराहा के पास रखा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने कहा कि नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं&comma; बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। जिम्मेदार नागरिक बनें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई