प्रगतिशील डेयरी किसान मीट का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय प्रगतिशील डेयरी किसान मीट का आयोजन किया गया&period; यह कार्यक्रम प्रसार शिक्षा निदेशालय के बैनर तले आयोजित किया गया जिसमें पटना और आसपास के करीब 25 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालन और डेयरी की नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों को किसानों तक पहुँचाना&comma; पशुधन उत्पादकता बढ़ाना और समस्याओं का समाधान तलाशना था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मीट की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ&period; इन्द्रजीत सिंह ने की&period; उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचना चाहिए और प्रगतिशील किसान इस दिशा में हमारे साझेदार हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तकनीकी सत्र में डॉ&period; वाई&period;एस&period; जादौन ने प्रसार गतिविधियों की जानकारी दी&period; डॉ&period; जे&period;पी&period; गुप्ता ने उपयुक्त डेयरी नस्लों के चयन पर व्याख्यान दिया&period; डॉ&period; दुष्यंत यादव ने गाय और भैंसों में आईवीएफ की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया&period; डॉ&period; पंकज कुमार सिंह ने पशु पोषण की नई तकनीकों पर प्रकाश डाला&period; डॉ&period; दीप नारायण सिंह ने गर्मी में पशुपालन प्रबंधन पर सुझाव दिए&period; श्री मनोज कुमार &lpar;संयुक्त निदेशक&comma; डेयरी विकास निदेशालय&comma; बिहार&rpar; ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मीट का नेतृत्व डॉ&period; वी&period;के&period; सक्सेना &lpar;निदेशक&comma; प्रसार शिक्षा&rpar; ने किया&period; संवाद सत्र में किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और वैज्ञानिकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ&period; जे&period;के&period; प्रसाद&comma; डॉ&period; उमेश सिंह और डॉ&period; ए&period;के&period; शर्मा की भी उपस्थिति रही&period; यह मीट किसानों और वैज्ञानिकों के बीच सेतु मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

यातायात व्यवस्था का एसपी ट्रैफिक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कॉलोनियों और अपार्टमेंट में PNG कनेक्शन पर फोकस करें : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों पर बनेंगे पक्के आश्रय स्थल : मंत्री रत्नेश सादा