छह माह की दुल्हन की दहेज के लिए संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना में दहेज को लेकर एक और दर्दनाक घटना सामने आई है जहां शादी के महज छह महीने बाद एक नवविवाहिता की मौत हो गई है&period; मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है&period;इस घटना ने एक बार फिर से समाज को झकझोर कर रख दिया है कि दहेज की आग में बेटियाँ आज भी झुलस रही हैं&period;परिजनों की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि कोई और आरती यूँ चुपचाप न चली जाए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतका की पहचान 22 वर्षीय आरती कुमारी के रूप में हुई है जो पटना के विद्युत कॉलोनी की रहने वाली थी&period; उसकी शादी छह माह पहले बेऊर थाना क्षेत्र के बरहमपुर निवासी विवेकानंद कुमार के साथ हुई थी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आरती के परिवारवालों का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसके पति विवेकानंद&comma; सास और देवर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। आरती कई बार मायके आकर अपनी पीड़ा और डर जाहिर कर चुकी थी&period; वह चाहती थी कि उसका घर बचे&comma; रिश्ता बचे लेकिन हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते चले गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बुधवार को मायके वालों को अचानक सूचना मिली कि आरती की तबीयत खराब है&period; जब वे ससुराल पहुंचे तो बताया गया कि आरती ने फांसी लगाकर जान दे दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घरवालों को विश्वास नहीं हो रहा था कि हमेशा मुस्कराने वाली और सहने वाली उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही। मां बार-बार एक ही बात कहती रही&comma; &&num;8220&semi;मेरी बेटी ने तो सब कुछ सहा&comma; फिर भी दहेज के लोभियों ने लालचियों ने उसकी जान ले लि और हम उसे नहीं बचा सके हम।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बेऊर थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मृतका के मायके वालों की शिकायत पर उसके पति&comma; सास और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है&period; महिला की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

यातायात व्यवस्था का एसपी ट्रैफिक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कॉलोनियों और अपार्टमेंट में PNG कनेक्शन पर फोकस करें : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों पर बनेंगे पक्के आश्रय स्थल : मंत्री रत्नेश सादा