जन्माष्टमी पर राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में एक क्विंटल महाभोग खिचड़ी का वितरण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> जन्माष्टमी के पावन अवसर पर फुलकाहा स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शनिवार शाम श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच करीब एक क्विंटल महाभोग प्रसाद खिचड़ी का वितरण किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महाभोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। प्रसाद वितरण के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए जन्माष्टमी पर्व मनाया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। धार्मिक आयोजन और महाभोग प्रसाद वितरण से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस मौके पर कमिटी के कार्यकर्ताओं में रंजीत ठाकुर&comma;ललित झा&comma;बजरंग गुप्ता&comma; राजेश गुप्ता&comma; बिनोद दास&comma; सोनू गौस्वामी&comma; निर्मल दास&comma; सोनू साह&comma; प्रदीप पोद्दार&comma; प्रमोद साह&comma; पवन गुप्ता&comma; सन्नी गुप्ता&comma;सुधीर पोद्दार&comma; महेश गुप्ता आदि के अलावे पुजारी विश्वम्भर दास सक्रिय दिखें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं चेता प्रशासन, टूटा रिंग बांध…

पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, शरीर पर दो दर्जन से अधिक जख्म!

नेपाल से कार में लाया जा रहा था 104 किलो गांजा, घुरना पुलिस ने चालक को दबोचा