नेपाल से कार में लाया जा रहा था 104 किलो गांजा, घुरना पुलिस ने चालक को दबोचा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> भारत-नेपाल सीमा से सटे घुरना थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 104 किलो 68 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजा के अलावा 6 लाख 50 हजार रुपये नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टोयोटा ग्लेंजा कार भी जब्त की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना घुरना थाना क्षेत्र के पथराहा पंचायत अंतर्गत नरहौआ गांव के समीप की बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के कटहा बोरवा टोला निवासी 35 वर्षीय सुबोध कुमार मंडल&comma; पिता स्वर्गीय मनोज मंडल के रूप में हुई है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से चार पहिया वाहन के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा भारत लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम को अलर्ट कर संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की गई। इसी दौरान नरहौआ गांव के समीप टोयोटा ग्लेंजा कार को रोककर तलाशी ली गई&comma; जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा के साथ नकद राशि और वाहन को भी जब्त कर लिया। कार्रवाई में घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त सामान और गिरफ्तार आरोपी के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार की शाम आरोपी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं चेता प्रशासन, टूटा रिंग बांध…

पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, शरीर पर दो दर्जन से अधिक जख्म!

जन्माष्टमी पर राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में एक क्विंटल महाभोग खिचड़ी का वितरण