पति ने पत्नी पर ब्लेड से किया जानलेवा हमला, शरीर पर दो दर्जन से अधिक जख्म!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र की फेडरल कॉलोनी में घरेलू विवाद के बीच एक पति द्वारा पत्नी पर ब्लेड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी करने का मामला सामने आया है&period; पीड़िता अदीबा फरहीन &lpar;22&rpar; ने अपने पति साजिद इमाम उर्फ अप्पू और ससुर अली इमाम उर्फ चाांद के खिलाफ थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है&period; महिला के अनुसार&comma; उसके शरीर के करीब दो दर्जन हिस्सों पर ब्लेड से वार किए गए हैं&period; घटना के बाद महिला का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फेडरल कॉलोनी रोड नंबर-7 निवासी अदीबा फरहीन ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसका निकाह सात नवंबर 2021 को फुलवारी शरीफ के बाउली मोहल्ला निवासी साजिद इमाम उर्फ अप्पू&comma; पिता अली इमाम के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के करीब तीन महीने बाद से ही पति और ससुर द्वारा उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा&period; छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और घरेलू काम को लेकर भी उसे परेशान किया जाता था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़िता ने अपने आवेदन में पति पर अन्य महिलाओं से संबंध रखने और इसके कारण उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है&period; ससुर पर भी उसकी निजता में दखल देने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है&period; हालांकि इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मोबाइल छीनकर मायके भेजने का आरोप-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़िता के अनुसार&comma; 31 अगस्त को उसके पति ने उसका मोबाइल फोन देखा&period; मोबाइल में एक दूर के रिश्तेदार से हुई बातचीत को लेकर पति नाराज हो गया और उसके साथ मारपीट की&period; आरोप है कि पति ने उसका मोबाइल अपने पास रख लिया&comma; ताकि वह किसी से मदद नहीं मांग सके&period; इसके बाद उसे मायके भेज दिया गया&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अदीबा के अनुसार&comma; वह शाम करीब पांच बजे फेडरल कॉलोनी स्थित अपने मायके पहुंची&period; इसी दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे उसका पति वहां पहुंच गया&period; उस समय उसके माता-पिता घर से बाहर थे&period; पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके भाइयों को किसी काम से बाहर भेज दिया और इसके बाद उसे एक कमरे में ले जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कमरे में बंद कर ब्लेड से हमला करने का आरोप-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कमरे में बंद करने के बाद पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और ब्लेड से उसके शरीर पर कई जगह वार किए&period; महिला का कहना है कि वह जान बचाने के लिए शोर मचाती रही&period; उसकी चीख सुनकर ऊपर की मंजिल पर मौजूद भाइयों को घटना की जानकारी हुई&period; भाइयों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महिला को पति के चंगुल से बाहर निकाला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिजन तत्काल घायल महिला को फुलवारी प्रखंड स्थित सरकारी अस्पताल ले गए&comma; जहां उसकी चिकित्सकीय जांच और प्राथमिक उपचार कराया गया&period; पीड़िता ने आवेदन के साथ मेडिकल जांच से संबंधित कागजात भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है&period;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दो बेटियां होने के बाद प्रताड़ना का आरोप। पीड़िता के परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी के बाद अदीबा को लगातार प्रताड़ित किया। जा रहा था&period; उनके अनुसार&comma; अदीबा की दो बेटियां हैं&period; आरोप है कि बेटियां पैदा होने के बाद से ही पति का व्यवहार उसके प्रति और खराब होता चला गया&period; स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि साजिद इमाम की इससे पहले भी शादी हुई थी और पहली पत्नी से भी दो बेटियां थीं&period; स्थानीय लोगों के अनुसार&comma; पहली पत्नी से अलगाव के बाद दूसरी शादी हुई और दूसरी पत्नी से भी दो बेटियां होने के बाद उसके साथ कथित तौर पर प्रताड़ना बढ़ती गई&period; इन बातों की स्वतंत्र रूप से पुलिस पुष्टि नहीं हुई है&period; मोहल्ले में आक्रोश&comma; कड़ी कार्रवाई की मांग।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी फैलने के बाद फेडरल कॉलोनी और आसपास के मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है&period; स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी विवाद में पत्नी पर इस तरह जानलेवा हमला करना स्वीकार्य नहीं है&period; लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरेलू हिंसा के मामलों में समाज को पीड़ित महिला के साथ खड़ा होना चाहिए&period; हालांकि कई लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं&comma; लेकिन सामाजिक दबाव और विवाद बढ़ने की आशंका के कारण खुलकर सामने आने से बच रहे हैं&period; कुछ लोगों ने आरोपित परिवार के सामाजिक बहिष्कार तक की बात कही है। पीड़िता ने पति और ससुर से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है&period; पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन में लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं चेता प्रशासन, टूटा रिंग बांध…

नेपाल से कार में लाया जा रहा था 104 किलो गांजा, घुरना पुलिस ने चालक को दबोचा

जन्माष्टमी पर राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में एक क्विंटल महाभोग खिचड़ी का वितरण