वेक्टर जनित रोग नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर जिले में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण संबंधी उपायों की मजबूती के लिये एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत सभी सीएचओ ने भाग लिया। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप&comma; डीआईओ सह एसीएमओ डॉ मोईज&comma; जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह&comma; डब्ल्यूएचओ के जोनल कोर्डिनेटर दिलीप कुमार&comma; डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार&comma; वीबीडीसीओ राम कुमार&comma; डीपीसी राकेश कुमार सहित अन्य विभाग अधिकारियों ने भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रोग नियंत्रण के लिये सामुदायिक भागीदारी जरूरी<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण में सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में कार्यरत स्वास्थ्य अधिकारियों का क्षमतावर्द्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि वेक्टर जनित बीमारियां का प्रसार मुख्य रूप से मच्छर व मक्खी के कारण होता है। इससे बचाव के लिये सामुदायिक भागीदारी को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिले में वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर प्रयासरत है। इस प्रशिक्षण से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ेगी&comma; इससे समुदाय को इसके प्रति बेहतर तरीके से जागरूक करने व समय पर रोगों की पहचान व निदान संबंधी उपायों को मजबूती मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वच्छता संबंधी आदतें व मच्छरों से बचाव जरूरी<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि वेक्टर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये समय पर रोग की पहचान&comma; त्वरित जांच व उपचार जरूरी है। इससे बचाव के लिये समुदाय स्तर पर व्यापक जन जागरूकता अभियान संचालित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में जल जमाव&comma; जागरूकता की कमी&comma; समय पर उचित सेवा नहीं मिल पाना वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण चुनौती है। सामूहिक प्रयास से ही इसका हल निकाला जा सकता है। इसके लिये स्वच्छता संबंधी आदतों व मच्छरों से बचाव संबंधी उपायों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना जरूरी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रोक नियंत्रण को लेकर दी गयी जरूरी जानकारी<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रशिक्षण कार्यक्रम में डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिये नियमित फॉगिंग&comma; जलजमाव रोकने व मच्छरदानी के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं कालाजार उन्मूलन के लिये प्रभावित क्षेत्रों में स्प्रे अभियान व समय पर रोग की पहचान&comma; चिकनगुनियाा नियंत्रण के लिये स्वच्छता व सामुदायिक जागरूकता को बढ़ाने संबंधी उपायों की मजबूती संबंधी विभिन्न जानकारी दी गयी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा