पटना साहिब प्रकाश पर्व पर एसडीपीओ ने निरीक्षण किया और लंगर में अपनी सेवा दी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> पटना साहिब में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु पटना साहिब पहुंच रहे हैं&comma; जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। प्रकाश पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुद्वारा परिसर सहित पटना सिटी के विभिन्न इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण&comma; यातायात व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2025&sol;12&sol;img-20251225-wa00222905787246788466582&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-78568" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 डॉ० गौरव कुमार ने चौक क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था&comma; भीड़ प्रबंधन&comma; यातायात संचालन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। साथ ही मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा प्रकाश पर्व को शांतिपूर्ण&comma; सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत एसडीपीओ डॉ० गौरव कुमार कंगन घाट स्थित लंगर हॉल पहुंचे&comma; जहां उन्होंने सिख श्रद्धालुओं के बीच सेवा कार्य किया और लंगर वितरण में भाग लेकर श्रद्धालुओं को लंगर कराया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश