मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा द्वारा तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा की ओर से सामाजिक सेवा के तहत &OpenCurlyQuote;परिवर्तन का स्पर्श’ अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय नि&colon;शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन आज यानी 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक अग्रसेन भवन&comma; दादी मंदिर&comma; बैंक रोड&comma; पटना में किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ-पैर&comma; वॉकिंग स्टिक&comma; कैलिपर्स तथा श्रवण यंत्र &lpar;हियरिंग एड&rpar; सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार&comma; शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके जीवन में नई उम्मीद और गतिशीलता लाना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शाखा अध्यक्ष युवा अनिमेष माधोगड़िया ने कहा कि कृत्रिम अंग शारीरिक आवश्यकता पूरी करने के साथ व्यक्ति को आत्मविश्वास के साथ दैनिक कार्य करने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक शिविर का लाभ पहुंचाने की बात कही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर के कार्यक्रम संयोजक युवा राहुल अग्रवाल और सह-संयोजक युवा आदित्य केडिया बनाए गए हैं। शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य शिविर की तैयारियों में जुटे हैं। मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास के जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक शिविर की जानकारी पहुंचाएं&comma; ताकि अधिक से अधिक लोग इस नि&colon;शुल्क सेवा का लाभ उठा सकें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जमालपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

पटना वीमेंस कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

महावीर मंदिर में सजेगा माता का भव्य दरबार, 3D पंडाल निर्माण शुरू