जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर बच्चों को दवा खिलाकर किया अभियान की शुरुआत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया । बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला दक्षिण अररिया में इसको लेकर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लेते हुए जिलाधिकारी ने बच्चाों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम के तहत जिले में 01 से 19 साल तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिये दवा सेवन के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया। स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अन्य विभागों के समन्वय से जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल&comma; आंगनबाड़ी केंद्रों में यह अभियान संचालित किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिले के शेष अन्य प्रखंडों में संबंधित प्रखंड के बीडीओ&comma; एमओआईसी सहित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इस अभियान की विधिवत शुरुआत की गयी। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप&comma; कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सह डीआईओ डॉ मोईज&comma; डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार&comma; एनडीडी अभियान के जिला समन्वयक शाहिद रेजा&comma; डीसीएम सौरभ कुमार&comma; अररिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पी के निराला&comma; बीएचएम मो खतीब सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व स्कूल के शिक्षक मौजूद उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कृमि के दुष्प्रभाव से मुक्त कर उन्हें स्वस्थ व सेहतमंद बनाना है। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण की वजह से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकुल असर पड़ता है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास प्रभावित होता है। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के माध्यम से जिले में निर्धारित आयु वर्ग के शत प्रतिशत बच्चों को दवा सेवन सुनिश्चित कराने को लेकर जरूरी पहल की जा रही है। उन्होंने स्कूली शिक्षक&comma; बच्चों के अभिभावक&comma; सहित अभियान में संलग्न सभी स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी कर्मियों से अभियान की सफलता में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सह कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ मोईज ने कहा कि एनडीडी अभियान के क्रम में 01 से 19 साल तक के सभी बच्चों को दवा खिलाने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित व प्रभावी है। जो बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव में मददगार है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को आवश्यक रूप से दवा सेवन कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अभियान के क्रम में अगर कोई भी बच्चा दवा सेवन से वंचित रह जाता है। तो ऐसे बच्चों को दवा सेवन कराने के उद्देश्य से आगामी 30 मार्च को मॉपअप राउंड संचालित किये जाने की जानकारी उन्होंने दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम इस अभियान को सफल बनाने में तत्परता से काम कर रही है। पूरे जिले में आशा&comma; आंगनबाड़ी कार्यकर्ता&comma; स्कूली शिक्षकों के सहयोग से बच्चों को दवा खिलाने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। ताकि कोई भी बच्चा कृमि संक्रमण से प्रभावित ना हो और स्वस्थ व सेहतमंद बने रहे। डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने कहा कि आवश्यकता अनुरूप सभी प्रखंडों को पर्याप्त मात्रा में अल्बेंडाजोल की दवा उपलब्ध कराई गयी है। अभियान के सफल संचालन को लेकर विभिन्न स्तरों पर इसकी निगरानी व अनुश्रवण कियाा जा रहा है। उन्होंने जन सहयोग से अभियान के पूरी तरह सफल होने का भरोसा दिलाया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, बिहार में आम जनता पर बढ़ा बोझ

कचरा डंप में मशीन में फंसा मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका पर एक घंटे तक हंगामा

छात्र-छात्राएं सीख रहे अभिनय के गुर, पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ