मिशन नौनिहाल सम्मान की 3 छात्राओं का 10+2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>संपतचक&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> प्रखंड के एकतापुरम&comma; भोगीपुर स्थित &OpenCurlyDoubleQuote;मिशन नौनिहाल सम्मान” की तीन छात्राओं — मिन्ता कुमारी पासवान&comma; तृषा कुमारी पासवान एवं रुपा कुमारी पासवान ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10&plus;2 वर्ष 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के विचारों से प्रेरित यह संस्था &OpenCurlyDoubleQuote;सर्वोच्च मानवाधिकार संरक्षण सम्मान” से सम्मानित एवं यूनिसेफ के स्थायी सहयोगी सदस्य 95 वर्षीय समाजसेवी सुखदेव सिंह द्वारा संचालित है। विहार विधान सभा मे जद यू० सचेतक सह विधायक अरुण मांझी की पहल एवं सहभागिता से संस्था के माध्यम से दलित&comma; महादलित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> उल्लेखनीय है कि सभी सफल छात्राएँ अत्यंत अल्प आय वाले परिवारों से आती हैं। उनके माता-पिता मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद छात्राओं ने अपनी मेहनत&comma; लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। सामाजिक कार्यकर्ता राॅकी कुमार&comma; बिनेश पासवान&comma; मुकेश कुमार&comma; मुकुल कुमार&comma; चन्द्रदीप रजक&comma; मुन्ना पंडित ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में वास्तविक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनकी सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री

श्री राम जी के 48 वाँ शोभायात्रा निकला

रामनवमी पर संपतचक में ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़