वर्कशॉप मालिक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बैखौफ अपराधियों ने सरेआम एक वर्कशॉप मालिक को गोली मार दी। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नंदन ऑटोमोबाइल्स वर्कशॉप के मालिक नंदन कुमार को अपराधियों ने सिर में गोली मार दी जिससे उनका पूरा माथा खुल गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नंदन कुमार रामकृष्ण नगर इलाके में ही अपना वर्कशॉप चलाते हैं।<br>घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<figure class&equals;"wp-block-image size-large"><img src&equals;"https&colon;&sol;&sol;newscrime24&period;com&sol;wp-content&sol;uploads&sol;2026&sol;09&sol;img-20260927-wa00047764154087563393326-840x508&period;jpg" alt&equals;"" class&equals;"wp-image-93566" &sol;><&sol;figure>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में पटना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी &lpar;सदर 02&rpar; रंजन कुमार ने बताया कि रामकृष्णानगर थानांतर्गत 02 अज्ञात अपराधियों द्वारा 01 व्यक्ति को गोली मार दिए जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित घटनास्थल पर पहुंचा गया तथा घायल व्यक्ति को इलाज हेतु त्वरित अस्पताल भेजा गया। वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना के सभी पहलुओं पर अनुसंधान एवं अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

तीन दिनों से बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पटना-गया हाईवे चार घंटे जाम

सोताचक मुसहरी में विषधर सांप के डसने से दो बेटों की मौत, मां शकुंतला देवी एम्स में वेंटिलेटर पर

रामपुर में आरडीए की मिली भगत से अवैध निर्माण लगातार किए जा रहे हैं