12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में योग की गूंज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा वाहिनी मुख्यालय सहित सभी सीमा चौकियों पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी &lpar;कमान अधिकारी&rpar; नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया&comma; जिसमें बड़ी संख्या में बल कर्मियों&comma; विद्यार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। वाहिनी के योग प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी &lpar;सामान्य&rpar; अजीत कुमार ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल-2026 के अनुसार उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन&comma; प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए नियमित योग करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना के साथ हुआ तथा समापन भी सामूहिक प्रार्थना के साथ किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच आर्टिकल लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया&comma; जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी &lpar;कमान अधिकारी&rpar; नितिन कुमार गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है&comma; जो शारीरिक&comma; मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अवसर पर उप कमांडेंट मदन मोहन भट्ट&comma; सहायक कमांडेंट &lpar;चिकित्सक&rpar; मिस सबाना&comma; अधीनस्थ अधिकारीगण&comma; अन्य बल कार्मिक&comma; एलपीआई कर्मचारी तथा स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कटहरा के शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा के तट पर योग करने जुटे लोग

माहुरी वैश्य मंडल के नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच, निःशुल्क दवा-चश्मा वितरित