बेला बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख नेपाली मुद्रा और बाइक जब्त!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; बथनाहा की जी-समवाय बेला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लाख नेपाली रुपये एवं एक नेपाली नंबर की बाइक जब्त की है। हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जून 2026 की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर बेला सीमा चौकी के समीप विशेष नाका अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 196&sol;04 के निकट भारतीय सीमा क्षेत्र में लगभग 50 मीटर अंदर की गई।अभियान का नेतृत्व निरीक्षक &lpar;जीडी&rpar; रंजीत मोहंता ने किया। उनके साथ एसआई&comma; हेड कांस्टेबल एवं जवानों की संयुक्त टीम शामिल थी। तलाशी के दौरान नेपाल से भारत की ओर तस्करी कर लाई जा रही नेपाली मुद्रा एवं एक बाइक को बरामद किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जब्त सामान में 1000 नेपाली रुपये के 701 नोट तथा 500 नेपाली रुपये के 998 नोट शामिल हैं। इस प्रकार कुल 12 लाख नेपाली रुपये &lpar;12&comma;00&comma;000 एनपीआर&rpar; बरामद किए गए। इसके अलावा नेपाली नंबर प्लेट &lpar;को&period;३२प६६८०&rpar; लगी बजाज पल्सर बाइक भी जब्त की गई। एसएसबी इंस्पेक्टर रंजीत महंतो के अनुसार बरामद नेपाली मुद्रा को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शनिवार को कस्टम विभाग फारबिसगंज को सौंपा दिया। फिलहाल तस्करी से जुड़े नेटवर्क और फरार तस्करों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कॉपी-किताब और स्कूल बैग लेकर घर से लापता हुए भाई-बहन, मां का रो-रोकर बुरा हाल

तेलंगाना पुलिस ने फुलवारी शरीफ से युवक को उठाया, 84 लाख की लूट मामले में पूछताछ के लिए ले जाएगी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर फुलकाहा में भाजपा मंडल ने ग्रामीणों संग किया योगाभ्यास