राष्ट्रीय खेल दिवस पर 56वीं वाहिनी SSB में दिखा खेलों का जोश, ‘खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ का दिया संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर शुक्रवार&comma; 28 अगस्त को 56वीं वाहिनी मुख्यालय&comma; सशस्त्र सीमा बल &lpar;SSB&rpar; बथनाहा एवं सीमा चौकी परिसर में तीन दिवसीय खेल आयोजन के तहत &OpenCurlyQuote;खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ थीम पर &OpenCurlyQuote;पास द बॉल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की अमर जयंती और उनकी खेल भावना को समर्पित रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम का आयोजन 56वीं वाहिनी मुख्यालय SSB बथनाहा के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें वाहिनी के अधिकारियों एवं अन्य बल कार्मिकों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। &OpenCurlyQuote;पास द बॉल’ गतिविधि के दौरान जवानों और अधिकारियों ने खेल के माध्यम से अनुशासन&comma; टीम भावना&comma; आपसी सहयोग और फिटनेस का संदेश दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बल कार्मिकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ खेलों के प्रति जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर &OpenCurlyQuote;फिट इंडिया’ और &OpenCurlyQuote;स्वस्थ भारत’ के संदेश को भी प्रमुखता से आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। खेल गतिविधियों ने जवानों और अधिकारियों में नई ऊर्जा एवं जोश का संचार किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राष्ट्रीय खेल दिवस के माध्यम से 56वीं वाहिनी SSB ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर&comma; मजबूत मन और बेहतर टीम भावना ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। आयोजन ने खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने के संकल्प को भी मजबूत किया। इस संदर्भ में द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन&comma; आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों का उद्देश्य बल कार्मिकों को फिट और स्वस्थ रखने के साथ-साथ खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि &OpenCurlyQuote;खेलेगा भारत-जीतेगा भारत’ का संदेश केवल खेल मैदान तक सीमित नहीं है&comma; बल्कि यह स्वस्थ&comma; अनुशासित और मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने सभी बल कार्मिकों से नियमित रूप से खेल एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। तीन दिवसीय खेल आयोजन के माध्यम से 56वीं वाहिनी SSB ने जवानों के बीच खेल भावना&comma; आपसी समन्वय और फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ समाज में भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सकारात्मक संदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

रक्षाबंधन पर पार्षद अंजली राय ने मुख्यमंत्री और विधायक को बांधी राखी, जनहित के मुद्दों पर भी हुई चर्चा

“शिक्षक त्रस्त, नेता मस्त” की राजनीति अब नहीं चलेगी

दानापुर में RPS मोड़ से PGS मोड़ तक अवैध खटालों पर लोगों में आक्रोश, प्रशासन की कार्रवाई में कई गायें पकड़ी गईं