एल वन सेंटरों पर हर महीने कम से कम 50 प्रसव सुनिश्चित करायें अधिकारी : डीडीसी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> स्वास्थ्य संबंधी मामलों की मासिक समीक्षात्मक बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी। उप विकास आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं के अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गयी। इस क्रम में संस्थागत प्रसव&comma; टेलीकंस्लटेंसी सेवाएं&comma; एएनसी जांच&comma; परिवार नियोजन&comma; हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सफल क्रियान्वयन&comma; नियमित टीकाकरण व अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं के संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए इसमें सुधार को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एल वन सेंटर पर हर महीने 50 प्रसव करायें सुनिश्चित &&num;8211&semi;<br>समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने मातृ-शिशु मृत्यु दर के मामलों में कमी लाने के लिये सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में संस्थागत प्रसव सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी एल वन सेंटर पर हर महीने कम से कम 50 प्रसव सुनिश्चित कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कराने के लिहाज से टेलीकंसल्टेशन सेवाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने को कहा। मामले में 50 फीसदी से कम उपलब्धि वाले प्रखंडों को अपने प्रदर्शन में सुधार के लिये निर्देशित किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हेल्थ वेलनेस सेंटर के माध्यम से आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को आसान बनाते हुए इसकी क्रियाशीलता व राज्यस्तरीय रैकिंग में सुधार का आदेश दिया गया। लाभुकों को जननी बाल सुरक्षा योजना का समुचित लाभ उपलब्ध कराने व संस्थागत प्रसव संबंधी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें समुचित इलाज के लिये एनआरसी में भर्ती कराने को लेकर आईसीडीएस के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वास्थ्य संस्थानों का किया नियमित निरीक्षण व अनुश्रवण &&num;8211&semi;<br>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये स्वास्थ्य संस्थानों का नियमित निरीक्षण व अनुश्रवण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में प्राप्त दिशा निर्देश का हर स्तर अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने कहा कि जिले में फिलहाल 68 हेल्थ सब सेंटर पर एल वन सेंटर संचालित है। एल वन सेंटरों की संख्या बढ़ाने व प्रसव सेवाओं के सुदृढ़ीकरण का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में सभी एमओआईसी&comma; बीएचएम&comma; सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि सहित अन्य मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की