नई नवेली दुल्हन का छीन गया सुहाग, सिपारा पुल पर अमित उर्फ रिपु को गोलियों से भूना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> राजधानी पटना के सिपारा पुल पर दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में खगौल लोको कॉलोनी के अमित कुमार उर्फ रिपु की हुई हत्या की खबर से उसके परिवार&comma; दोस्तों और मोहल्ले में कोहराम मच गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि अमित की शादी महज एक माह पहले ही हुई थी&period; शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब भी देखी जा सकती हैं&period; उसकी पत्नी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है&period; वह बार-बार बेहोश हो जा रही है&period; उसे यकीन नहीं हो रहा है कि जिससे उसने सात फेरे लिए&comma; अब वह इस दुनिया में नहीं रहा&period; बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोलियों से उस वक़्त छलनी कर दिया ज़ब वह अपनी बाइक से फोर्ड अस्पताल की ओर जा रहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अमित चार बहनों और तीन भाइयों में सबसे छोटा था&period; वह पूरे परिवार का दुलारा था&period; बहनें विभा&comma; नेहा&comma; गुड़िया और चौथी बहन का रो-रोकर बुरा हाल है&period; बड़े भाई राजीव और मंझले भाई सुमन भी स्तब्ध हैं। अमित के पिता शत्रुधन सिंह रेलवे में आईओडब्ल्यू कार्यालय में कार्यरत थे और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं&period; वर्तमान में उनका परिवार खगौल डीह इलाके में रहता है&period;परिवार और मोहल्ले के लोग गमगीन हैं&period; किसी को यह समझ नहीं आ रहा है कि अमित की किसी से क्या दुश्मनी थी कि उसे इतनी बेरहमी से दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया&period; कॉलोनी के लोग स्तब्ध हैं और दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ