नरपतगंज विधायक ने विधानसभा सत्र के दौरान दस बर्षो से अर्धनिर्मित भवन पर किया था सवाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोगों के लिए किसी जमाने में संजीवनी कहे जाने वाली 1955 के दशक में स्थापित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज परिसर में करोड़ों की लागत से निर्माण किए गए अधूरे भवन का मामला 10 वर्षों से डिजिटल न्यूज़ क्राइम पोर्टल पर प्रकाशित होते आ रहे हैं। बिहार विधानसभा सत्र से पूर्व खबर के माध्यम से नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव एवं क्षेत्र के विभागीय अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया था। जिसको नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने गंभीरता से लेते हुए मामले को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्न उठाए थे। श्री यादव के प्रश्न पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त अस्पताल के भवनों का सिविल सर्जन अररिया कृष्ण कुमार कश्यप से जांच करवाये थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जांच के दौरान सिविल सर्जन ने बताया था कि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के आलोक में अर्धनिर्मित भवन का जांच किया जा रहा है।कहा जांचों उपरांत निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा भवनों का जांच लगभग एक माह पूर्व किया गया परंतु अब तक कोई ठोस कदम उठाया नहीं जाना कहीं ना कहीं विभाग आम जनमानस को जांच के नाम पर गुमराह करने में लगी हुई है।जबकि इस अस्पताल से क्षेत्र के कई पंचायत के मरीजों के किये काफी महत्वपूर्ण है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> गरीब तबके के लोगों के लिए यह अस्पताल रामबाण की तरह है। प्रत्येक दिन दर्जनों मरीज का इलाज तथा माह में 30 से 40 महिलाओं का प्रसव किया जाता है। ऐसी स्थिति में अस्पताल का बुरा हाल होना कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार को दर्शाता है। वहीं क्षेत्र के समाजसेवीयों एवं ग्रामीणों ने अस्पताल के दुर्दशा एवं कु व्यवस्था पर विभाग और सरकार का ध्यान नहीं दिए जाने के कारण आक्रोश जताते हुए कहा है कि समय रहते निर्माण कार्य नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश