नरेंद्र मोदी की गारंटी है एक भी भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं : सम्राट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भ्रष्टाचार के प्रतीक व चारा घोटाले के पांच-पांच मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालू प्रसाद को बिहार की जनता पहले ही खारिज कर चुकी है। इंडी गठबंधन की रैली को फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि एक भी भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद परिवारवाद के ही नहीं भ्रष्टाचार के भी प्रतीक हैं। बिहार को अपने कुशासन से कलंकित और बिहारियों को उपहास का पात्र बनाने वाले लालू को बिहार के लोग कभी माफ नहीं करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने कहा कि नौंवी फेल तेजस्वी बताएं कि हजारों करोड़ की परिसम्पत्तियां उन्होंने किस नायाब तरीके से हासिल की। क्रिकेट के खिलाड़ियों को पानी पहुंचाने वाला जब नाबालिग था&comma; तब ही 52 से ज्यादा प्लॉट&comma; बिल्डिंग और मॉल का मालिक कैसे बन गया&quest; तेजस्वी को अपनी रैली में इसका खुलासा करना चाहिए था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही है। खण्ड-खण्ड में बटे पाखंडी इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी नेताओं की एक मात्र चिन्ता अपने परिवार और काले कारनामे को बचाना है। मगर नरेंद्र मोदी के शासन में एक भी भ्रष्टाचारी बचने वाले नहीं है। मोदी की यह गारंटी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश