सांसद किंग महेंद्र का निधन, दिल्‍ली के अपोलो अस्‍पताल में ली अंतिम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;strong>एरिस्टो फार्मास्युटिकल्स के चेयरमैन और लगातार आठवीं बार राज्यसभा पहुंचने वाले सांसद डॉ&period; महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र का निधन हो गया है&period; उन्‍होंने दिल्‍ली के अपोलो अस्‍पताल में रविवार की आधी रात के बाद तकरीबन 12&colon;30 बजे अंतिम सांस ली।ये जद यू से जुड़े थे&period; लंबे समय से बीमार चल रहे थे&period; उनका अस्‍पताल में लगातार इलाज चल रहा था&comma; लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका&period; किंग महेंद्र की उम्र तकरीबन 81 साल की थी&period; किंग महेंद्र ऐसे शख्सियत के तौर पर जाने जाते थे जिन्होंने मध्यमवर्गीय परिवार से निकल कर देश के बड़े उद्यमियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया।किंग महेंद्र पहली बार साल 1980 में लोकसभा के लिए चुने गए थे 1985 में पहली बार राज्यसभा पहुंचे थे&period; तीन दशक से भी ज्‍याद समय से वह संसद सदस्‍य रहे थे&period; सबसे पहले वह कांग्रेस की ओर से पार्लियामेंट पहुंचे थे&period; इसके बाद वह जनता दल से जुड़ गए थे&period; बाद में किंग महेंद्र लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्‍ट्रीय जनता दल से से राज्‍यसभा के लिए नामांकित किए गए थे&period; 4 हजार करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा संपत्ति के मालिक किंग महेंद्र ने राजद का दामन छोड़ कर जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए थे&period; बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने उन्‍हें लगातार 3 बार राज्‍यसभा भेजा था&period;<&sol;p>&NewLine;

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण