पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था पर विशेष जोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> वरीय पुलिस अधीक्षक पटना की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सभी पुलिस अधीक्षक&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; पुलिस उपाधीक्षक एवं विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान अप्रैल माह में दर्ज एवं लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वरीय पुलिस अधीक्षक ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार&comma; महिला अपराध&comma; पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य संवेदनशील एवं गंभीर मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही गिरफ्तारी&comma; वारंट निष्पादन एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने&comma; सक्रिय गश्ती बढ़ाने&comma; आसूचना संकलन को मजबूत करने तथा त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

धमदाहा अनुमंडल अस्पताल के औचक निरीक्षण में मिलीं भारी कमियां, सिविल सर्जन व प्रशासन को लगी सख्त फटकार

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर पटना जिले के सभी प्रखंडों में होगा पुतला दहन, 8 अक्टूबर को लोक भवन मार्च

सहयोग शिविर एवं सहयोग पोर्टल पर आम जनता से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्रभावी निष्पादन करें : डीएम