मंगल तालाब में डूब रहे युवक की ASI रामजी ने बचाई जान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबिन राज।<&sol;strong> राजधानी पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित मंगल तालाब में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जहां एक ओर तालाब किनारे मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे&comma; वहीं खाकी वर्दी में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपनी जान की परवाह किए बिना तालाब में छलांग लगाकर डूब रहे युवक की जान बचा ली। मिली जानकारी के अनुसार&comma; खाजेकलां थाना क्षेत्र के लोदी कटरा निवासी सोनू पासवान &lpar;पिता- स्वर्गीय देवानंद पासवान&rpar; का किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद गुस्से और तनाव में आकर युवक ने मंगल तालाब में छलांग लगा दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>युवक को डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई&comma; लेकिन वहां मौजूद लोग केवल तमाशा देखते रहे। इसी दौरान पास स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सिटी-2 कार्यालय में तैनात एएसआई रामजी यादव की नजर युवक पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए तुरंत तालाब में छलांग लगा दी। एएसआई रामजी यादव ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए गहरे पानी में जाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार&comma; यदि पुलिसकर्मी समय रहते पहल नहीं करते तो युवक की जान बचाना मुश्किल हो जाता। घटना के बाद युवक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया&comma; जहां चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया। इस बहादुरी भरे कार्य के बाद स्थानीय लोग एएसआई रामजी यादव की जमकर सराहना कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

महाराणा प्रताप भवन में धूमधाम से मना श्री श्याम मंडल पटना का 57वां श्री श्याम महोत्सव

गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का नीतीश कुमार ने लिया जायजा

कृष्णोत्सव : दही-हांडी और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण बने बच्चों ने सबका मन मोहा