फुलवारी शरीफ के मोहम्मद फ़हद रईस ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। फुलवारी शरीफ की रईस कॉलोनी निवासी जनाब रईस मलिक के पुत्र मोहम्मद फ़हद रईस ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है&period; उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मोहम्मद फ़हद रईस की सफलता की खबर मिलते ही रईस कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई&period; स्थानीय लोगों&comma; समाजसेवियों और शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि फ़हद रईस की सफलता फुलवारी शरीफ के युवाओं के लिए प्रेरणा है&period; उन्होंने कड़ी मेहनत&comma; लगन और निरंतर प्रयास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है&period; उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। परिजनों ने बताया कि मोहम्मद फ़हद रईस शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत की&period; उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है और शुभचिंतक लगातार उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कहा कि मोहम्मद फ़हद रईस की उपलब्धि से फुलवारी शरीफ का गौरव बढ़ा है और यह सफलता युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा बनकर सामने आई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लालू और तेजस्वी फोबिया में अनर्गल पर प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

अर्नीश खेल के विश्व चैंपियन अंशु सहित उदीयमान खिलाड़ियों को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया सम्मान

बिहार : 9 बंद चीनी मिलें फिर से गुलजार होंगी, 25 नई मिलें भी लगेंगी : सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान