मोबाइल झपटमारी कांड का 12 घंटे में खुलासा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; रेल थाना बख्तियारपुर क्षेत्र में गत 2 जून को जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुई मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल तीन मोबाइल फोन और कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कोलकाता निवासी पीड़िता रिंकी प्रसाद &lpar;उम्र 21 वर्ष&rpar;&comma; जो अपने बहन के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस &lpar;गाड़ी संख्या 12023&rpar; के डी&sol;8 कोच में यात्रा कर रही थीं&comma; जब ट्रेन बख्तियारपुर स्टेशन पार कर सालिमपुर के पास पहुँची&comma; तभी एक अज्ञात युवक ने ट्रेन का दरवाज़ा खोलकर उनके हाथ से iPhone झपट लिया और फरार हो गया। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए चलती ट्रेन से उतर कर आरोपी का पीछा भी किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के संबंध में बख्तियारपुर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज होते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल पुलिस उपाधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम &lpar;SIT&rpar; का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान&comma; सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर सालिमपुर थाना की मदद से दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील