विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने विशेष कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देश के प्रति सम्मान व गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं&comma; बल्कि देश की एकता&comma; अखंडता&comma; त्याग और वीरता का प्रतीक है। आजादी के लिए अनगिनत वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा लगाकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सम्मान प्रकट करना हम सभी का कर्तव्य है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने क्षेत्र के युवाओं&comma; महिलाओं&comma; बच्चों और आम नागरिकों से &OpenCurlyQuote;हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि देशभक्ति किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए&comma; बल्कि यह हमारे जीवन का हिस्सा बननी चाहिए।<br &sol;>कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों को राष्ट्रीय एकता&comma; भाईचारे और देशहित में कार्य करने का संदेश दिया। उनके आह्वान के बाद क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उक्त बातें विधायक ने अमृत महोत्सव के दौरान तिरंगा यात्रा में नरपतगंज और सीमा क्षेत्र फुलकाहा में भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होने के दौरान बताई।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

चौक थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा-नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 लीटर 720 ग्राम शराब बरामद!