फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 लीटर 720 ग्राम शराब बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> फुलकाहा थाना पुलिस ने सोमवार को शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मानिकपुर वार्ड संख्या-15 में छापेमारी कर 33 लीटर 720 ग्राम नेपाली अंग्रेजी एवं देशी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानिकपुर वार्ड-15 निवासी मिथिलेश दास &lpar;31&rpar;&comma; पिता बिंदेश्वरी दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस बल ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान शराब बरामद होने के बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। थानाध्याक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पुलिस अधीक्षक, अरवल ने हाईवे पेट्रोलिंग बिहार वाहन का निरीक्षण किया

चौक थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा-नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित