गन्ना विस्तार अभियान के तहत दरभंगा जिले के 24,215 किसानों ने प्राप्त की गन्ना आईडी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पश्चिम चंपारण के बाद दरभंगा जिले में गन्ना खेती को लेकर किसानों का उत्साह लगातार बढ़ने लगा है। दरभंगा जिले में अब तक 24&comma;215 किसानों ने गन्ना आईडी बनाकर गन्ना खेती के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई है। गन्ना आईडी बनाने वाले किसानों की संख्या के मामले में दरभंगा अब पश्चिमी चंपारण के बाद बिहार में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार&comma; गन्ना आईडी बनने से किसान विभाग की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं से जुड़ सकेंगे। इससे गन्ना उत्पादन के लिए किसानों को तकनीकी सहायता और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने में भी सुविधा होगी। बड़ी संख्या में किसानों के गन्ना खेती से जुड़ने से आने वाले समय में गन्ने के रकबे में विस्तार की संभावना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरभंगा जिले में चलाए जा रहे गन्ना विस्तार अभियान को किसानों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। पंचायत स्तर तक किसानों को गन्ना खेती के फायदे बताए जा रहे हैं। किसानों को गन्ना आईडी बनवाने और विभागीय योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप गन्ना आईडी बनाने वाले किसानों की संख्या तेजी से बढ़ी है। गन्ना विस्तार अभियान के बीच यह उपलब्धि विभाग के लिए उत्साहजनक है। इससे दरभंगा के चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ना उत्पादन बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विभाग के अधिकारियों के अनुसार&comma; अधिक संख्या में किसानों के गन्ना खेती से जुड़ने का सीधा असर गन्ने के उत्पादन पर पड़ेगा। इससे चीनी मिल क्षेत्रों में भविष्य के लिए पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण गन्ने की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरभंगा में 24&comma;215 किसानों का गन्ना आईडी बनवाना इस अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह उपलब्धि बताती है कि किसान गन्ना खेती के विस्तार को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। किसानों और सरकार की इस साझी पहल से आने वाले समय में दरभंगा चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना उत्पादन को नई गति मिलने की उम्मीद है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

डीजीपी अजय सिंघल ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों का जाना हाल