भारत बंद के मिलाजुला असर फुलवारी शरीफ के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> भारत बंद का आंशिक असर राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ व संपत चक एवं आसपास के ग्रामीण इलाके में देखने को मिला । भाकपा माले और राजद के कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर कर छोटी बड़ी वाहनों को बंद करवाते देखे गए । शहीद भगत सिंह चौक थाना मोड़ पर बंद समर्थकों ने चारों तरफ से जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए । बंद के कारण चारों तरफ से जाम का नजारा देखने को मिला । स्कूल बस सहित कई छोटी-बड़ी गाड़ियां बंद में बुरी तरह फंसी रही । बन्द समर्थको के प्रदर्शन के चलते बड़ी संख्या में स्कूली स्टूडेंट्स अपने साइकिल के साथ फंसकर बिलबिलाते रहे । <code>बताते चलें कि किसान संगठनों के तीन कृषि कानूनों के विरोध में&comma; श्रम कोड कानून के विरोध &comma;महगाई जैसे मुद्दों को लेकर आज किसान संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। तमाम विपक्षी पार्टियों ने आज किसानों के समर्थन में भारत बंद का समर्थन किया है । बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद और मार्ले ने भी बंद का समर्थन किया है। स्थानीय विधायक भाकपा माले के नेता गोपाल रविदास के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर एक विशाल जुलूस निकाला गया गांव से निकलकर यह जुलूस फुलवारी शरीफ के शहीद भगत सिंह चौक पहुंचा वहां पहुंचते ही जुलूस सभा में तब्दील हो गया । बंद समर्थक बाजार में घूम घूम कर लोगों से अपना समर्थन देने के लिए अपनी-अपनी दुकानें बंद करने का आग्रह करते नजर आएं । हालांकि फुलवारी शरीफ के सदर बाजार &comma; चौराहा बाजार &comma; पेठिया बाजार सहित कई इलाकों में बंद का मिलाजुला एवं आंशिक असर देखा गया । बंद के समर्थन में उतरे लोगों को स्थानीय थाना फुलवारी शरीफ के पदाधिकारी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया । माले सहित राजद के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन सभी लोगों को थाना लेकर आई । थाना सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त रूप से राजद एवं माले कार्यकर्ताओं के कुल 51 बंद समर्थकों को पुलिस पकड़ कर थाने लाई और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तुरंत उन्हें वापस घर भेज दी । सबसे बड़ी बात तो यह है कि गिरफ्तार करने के बाद शाम 5&colon;00 बजे के पहले उन्हें छोड़ा नहीं जाना था लेकिन फुलवारी शरीफ थाना द्वारा गिरफ्तारी के कुछ ही मिनटों बाद सभी लोगों को वापस उनके घर भेज दिया गया।<&sol;code><&sol;p>&NewLine;

Related posts

सीएम की सौगात : बरियारपुर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेडिकल कॉलेज, नई चीनी मिल भी लगेगी

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण