हत्या से आक्रोशित लोगों ने एनएच जाम किया!

&NewLine;<p><strong>समस्तीपुर&lpar;रमेश शंकर झा&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में किराना व्यवसाई चंद्र भूषण प्रसाद को अपराधियों ने गोली मारकर किया हत्या। इस हत्या कांड के बाद आक्रोशित लोगों ने मुसरीघरारी चौक पर एन एच 28 को जामकर नारेबाजी व आगजनी किया। इस जाम की वजह से मुसरीघरारी चौक पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के अनुसार मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदा पेठिया बथुआ में किराना व्यवसाई की मोटरसाइकल सवार अपराधियों ने गोली मार दिया। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कुछ लोगो द्वारा बताया जाता है कि किराना व्यवसाई चंद्र भूषण प्रसाद अपने दुकान पर बैठे थे। इसी बीच मोटरसाइकल सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग किया। वहीं फायरिंग के दौरान उन्हें पांच गोली शरीर में लगी जिससे घटनास्थल पर ही वह अचेत होकर गिर पड़े। उसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों के अनुसार पूर्व में अपराधियों द्वारा व्यवसाई से रंगदारी की मांग किया गया था। जिसकी शिकायत पुलिस के वरीय पदाधिकारियों से किया गया था। लेकिन पुलिस प्रशासन रंगदारी की मांग के मामले को गंभीरता से लेती तो शायद किराना व्यवसायी की जान बच सकती थी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर