मंत्री संजय कुमार ने गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री पद का ग्रहण किया पदभार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री माननीय श्री संजय कुमार ने आज विधिवत् रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के&period; सेंथिल कुमार&comma; संयुक्त ईखायुक्त एवं विभागीय पदाधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं शुभकामनाएँ दी गईं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पदभार ग्रहण करने के उपरांत माननीय मंत्री ने विभागीय योजनाओं&comma; कार्यप्रणाली तथा राज्य की बंद पड़ी चीनी मिलों के पुनरोद्धार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार गन्ना किसानों के हितों एवं कल्याण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। विभागीय कार्यों में पारदर्शिता&comma; जवाबदेही एवं तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देते हुए किसानों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं सरल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>माननीय मंत्री ने विशेष रूप से बंद चीनी मिलों के पुनः संचालन एवं नई चीनी मिलों के परिचालन हेतु विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने पर बल दिया&comma; ताकि राज्य के गन्ना किसानों एवं चीनी उद्योग को नई गति मिल सके। साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन&comma; समय पर ईख मूल्य भुगतान तथा किसानों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने पर जोर दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में 104.9 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार!

इबोला जैसी स्वास्थ्य आपदा से निपटने की तैयारी परखी गई, एम्स पटना में हुआ हाई-लेवल मॉक ड्रिल

नागालैंड के राज्यपाल का हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन