मंत्री श्रेयसी सिंह ने उद्योग विभाग का पदभार संभाला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> उद्योग विभाग में माननीय उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह के आगमन पर उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने प्रस्तुतीकरण &lpar;PPT&rpar; के माध्यम से माननीय मंत्री को विभाग की विभिन्न योजनाओं&comma; गतिविधियों एवं प्रगति कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तुतीकरण के दौरान राज्य में औद्योगिक विकास&comma; निवेश प्रोत्साहन&comma; औद्योगिक आधारभूत संरचना तथा निवेशकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>माननीय उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में उद्योग मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव एवं जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को नई गति देने तथा निवेशकों के लिए अनुकूल&comma; पारदर्शी एवं उद्योग समर्थ वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन&comma; औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने तथा राज्य में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग पूरी प्रतिबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा। साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए उद्योगों को त्वरित एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एम्स पटना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘दिल की सेहत’ पर जागरूकता कार्यक्रम

न कैनवास, न कागज…ढ़ाई किलो के नारियल पर मधुरेंद्र ने उकेरी पीएम की जन्मदिन की खास कलाकृति, कला से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में तख्त श्री हरमंदिर जी द्वारा वैशाली जिले के प्रभावित इलाकों में पहुंचाया लंगर