आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़े के सफल आयोजन को लेकर बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>जिला प्रोग्राम पदाधिकारी &lpar;ICDS&rpar; पूर्णिया की अध्यक्षता में गुरुवार को को जिला स्तर पर पोषण पखवाड़ा 2026 &lpar;09 से 23 अप्रैल 2026&rpar; के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक सह वर्चुअल उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस पूर्णिया सुगंधा शर्मा द्वारा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बैठक में सभी परियोजना पदाधिकारी&comma; पूर्णिया के साथ-साथ विभिन्न सहयोगी संस्थाओं जैसे यूनिसेफ&comma; पीरामल&comma; सीफार&comma; पीएसआई&comma; करुणा सेक्शन क्लिनिक&comma; विक्रमशिला&comma; एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी&comma; फीया फाउंडेशन&comma; रिलायंस फाउंडेशन सहित एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन &lpar;AVA&rpar; &&num;8211&semi; बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों की भी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भागीदारी रही। सभी प्रतिभागियों ने पोषण पखवाड़ा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए समन्वित रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पोषण पखवाड़ा 2026 का मुख्य उद्देश्य जीवन के प्रथम छह वर्षों में बच्चों के मस्तिष्क के समुचित एवं सर्वोच्च विकास को सुनिश्चित करना है। इस दिशा में संतुलित पोषण&comma; समुचित देखभाल&comma; स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं प्रारंभिक बाल उद्दीपन &lpar;Early Childhood Stimulation&rpar; को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि पखवाड़ा अवधि में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा&comma; जिसमें घर-घर संपर्क&comma; पोषण जागरूकता रैली&comma; गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए विशेष परामर्श सत्र&comma; आंगनबाड़ी केंद्रों पर थीम आधारित गतिविधियाँ एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही&comma; विभिन्न विभागों एवं विकास सहयोगी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा सभी संबंधित विभागों&comma; संस्थाओं एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें&comma; ताकि कुपोषण मुक्त&comma; स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जा सकें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिटी में मारपीट के बाद बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

छात्रों व अभिभावकों से अवैध शुल्क वसूली पर होगी कड़ी कार्रवाई, नियमों के पालन का सख्त आदेश

पटना में शराब की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!