गौरीचक बाजार में भीषण अग्निकांड, दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; अजित। गौरीचक बाजार में देर रात एक भीषण अग्निकांड में दो दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं&period; घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई&comma; लेकिन दुकानों में रखा सारा सामान राख में तब्दील हो गया&period; स्थानीय लोगों और पीड़ितों के अनुसार यह आग देर रात लगभग 3&colon;30 बजे लगी थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आग की चपेट में आई पहली दुकान बिरजू शर्मा की है&comma; जो पिछले 45 वर्षों से गौरीचक बाजार में अपनी दुकान चला रहे हैं&period; वे मूल रूप से अल्लाह बक्शपुर के निवासी हैं&period; दूसरी दुकान रामदास&comma; फतुहा जेठूली निवासी की है&comma; जो किराए के मकान में गौरीचक बाजार में रहते हैं और भोजनालय का संचालन करते हैं&period; रामदास ने बताया कि भोजनालय के साथ-साथ राशन की दुकान भी एक साथ चलते थे लाखों के सामान जलकर राख हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार&comma; आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दोनों दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया&period; आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची&period; कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका&period; लेकिन तब तक दोनों दुकानों का सारा सामान जल चुका था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिरजू शर्मा ने बताया कि उन्हें तड़के लगभग 3&colon;30 बजे सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लगी है&period; जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान पूरी तरह जल चुकी है और दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे थे&period; उनका कहना है कि यह आग किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाई गई है और उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है&period;बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है&period; घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय समाजसेवी संजीव शरद गुड्डू सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को ढाढ़स बंधाया&period; उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोनों पीड़ित दुकानदारों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाए&period; उन्होंने मौके से हीं अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द राहत राशि मुहैया कराने का आग्रह भी किया&period; उन्होंने सरकार से ऐसी आपदा पीड़ित के लिए तय राहत मुआवजा राशि को बढ़ाने की मांग भी की&period; फिलहाल प्रति व्यक्ति 9800 मुआवजा देने का प्रावधान है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है&comma; लेकिन साजिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता&period; पीड़ितों की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार