स्पोर्ट क्लाइम्बिंग में बिहार का जलवा, पटना में होगी नेशनल चैंपियनशिप की मेज़बानी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना&comma; अजीत। महाराष्ट्र के महाबलेश्वर स्थित मैपरो गार्डन में आयोजित ओपन नेशनल स्पोर्ट क्लाइम्बिंग चैंपियनशिप 2025 में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रौशन किया&period; खिलाड़ियों ने जोश&comma; अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और विभिन्न वर्गों में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किए&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रमुख उपलब्धियाँ&colon;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिमरन कुमारी ने लीड क्लाइम्बिंग &lpar;महिला वर्ग&rpar; में 8वां स्थान प्राप्त किया। आदित्य कुमार ने लीड क्लाइम्बिंग &lpar;पुरुष वर्ग&rpar; में 5वां स्थान हासिल किया। टीम में बिट्टू कुमार&comma; शिवांगी कुमारी&comma; शांभवी कुमारी और आनिश कुमार जैसे प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विशेष रूप से बिट्टू कुमार का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा और वे भविष्य के लिए एक उभरते सितारे के रूप में देखे जा रहे हैं। स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव सैयद अबादुर रहमान ने कहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;बिहार के खिलाड़ियों ने मेहनत&comma; साहस और निरंतर अभ्यास से यह मुकाम हासिल किया है&period; हमें इस प्रतियोगिता से क़ीमती अनुभव मिला है&comma; जो आगे की तैयारी में काम आएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सबसे खास बात यह है कि अब स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार जल्द ही पटना में राष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना बना रहा है। इस निर्णय से बिहार को राष्ट्रीय खेल नक्शे पर और मज़बूती से स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त होगा और राज्य के युवा खिलाड़ियों को घर पर ही बड़े मंच पर खेलने का अवसर मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार