शिवम इलेक्ट्रॉनिक्स में भीषण आग : 12 वर्षीय बच्चा झुलसा, 7-8 लाख का नुकसान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित सोहगी बड़ा नहर के पास सोमवार दोपहर शिवम इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अचानक भीषण आग लग गई&comma; जिसमें एक 12 वर्षीय बच्चा बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया&period; घायल बच्चे को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया&comma; जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया&comma; जहां उसका इलाज जारी है&period; जानकारी के अनुसार दोपहर के समय अचानक शैलेंद्र सिंह की शिवम इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं&period; देखते ही देखते पूरी दुकान आग का गोला बन गई&period; मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और हर कोई आग बुझाने में जुट गया&comma; लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी दौरान आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार के घर का 12 वर्षीय लड़का पीयूष बुरी तरह झुलस गया&period; स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत संपतचक स्थित नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया&period; अस्पताल के स्टाफ के अनुसार बच्चा गंभीर अवस्था में लाया गया था&comma; जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया&period; डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे का शरीर काफी हद तक जल गया है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दुकान मालिक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि दुकान में रखे महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान&comma; तार&comma; उपकरण और अन्य स्टॉक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए&period; इस आगजनी में करीब 7 से 8 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं&period; करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया&comma; लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया&period; स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के तार जर्जर हैं और अक्सर स्पार्किंग होती रहती है&comma; जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

लोक कला उत्सव में झलकी परंपरा और सामाजिक संदेश, दर्जनों प्रतिभागी सम्मानित

प्रेमी संग पत्नी रंगे हाथ पकड़ी, पति का फूटा गुस्सा; सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, थाने में सुलह

पटना पहुंचते ही बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का जोरदार स्वागत