पटना में पेंट-केमिकल गोदाम में भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चक बैरिया कर्णपुरा में मंगलवार को पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस सह केमिकल गोदाम में भीषण आग लगने से करीब 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई&period; आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरा गोदाम आग की लपटों से घिर गया और चारों तरफ धुआं फैल गया&period; करीब पांच घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं&comma; जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बना रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आग की भयावहता को देखते हुए पटना से करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया&period; दमकलकर्मी घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके&period; गोदाम में पेंट&comma; केमिकल&comma; कच्चा माल और तैयार सामान बड़ी मात्रा में रखा था&comma; जिसके कारण आग तेजी से फैलती गई&period; आग की लपटें और काला धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सदर-2 के एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग से 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात सामने आई है&period; आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है&period; प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है&comma; लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस को करीब दो महीने पहले ही चक बैरिया कर्णपुरा में स्थानांतरित किया गया था&period; गोदाम कर्मचारी के अनुसार सोमवार को ही गोदाम में करीब 50 लाख रुपये का कच्चा माल लाया गया था&period; आग की चपेट में आने से बड़ी मात्रा में यह कच्चा माल भी जल गया&period; गोदाम में रखे तैयार पेंट और अन्य सामान भी पूरी तरह नष्ट होने की बात कही जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आग इतनी भीषण थी कि गोदाम का बोर्ड और पहचान से जुड़ी अन्य सामग्री भी जल गई&period; इससे तत्काल मैन्युफैक्चरिंग हाउस का नाम स्पष्ट नहीं हो सका&period; घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में लोगों की आवाजाही पर नजर रखी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आग की खबर मिलते ही मालिक निकले&comma; रास्ते में बिगड़ी तबीयत<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गोदाम में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मालिक घटनास्थल के लिए रवाना हुए&comma; लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई&period; उन्हें हार्ट अटैक जैसे लक्षण महसूस होने के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया&period; फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार आग पूरी तरह बुझाने के बाद गोदाम की जांच की जाएगी&period; इसके बाद आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान की कुल राशि का स्पष्ट आकलन हो सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार शरीफ में सड़क हादसे में घायल गौरीचक के पिकअप चालक की पीएमसीएच में छह दिन बाद मौत!

देवराज के इलाज के लिए सहयोग की जरूरत

बिहार के 155 मॉडल स्कूलों में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू, 700 स्कूलों में ‘विद्या साथी’ ऐप से 24 घंटे मिलेगी पढ़ाई की सुविधा