तख्त पटना साहिब में श्रृद्धापूर्वक मनाया गया गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>तख्त पटना साहिब में पंचम पातशाह गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व को श्रृद्धापूर्वक मनाते हुए ठंडे मीठे जल की छबील एवं लंगर लगाए गए। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही&comma; महासचिव इन्द्रजीत सिंह&comma; वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह&comma; सचिव हरबंस सिंह सहित समुची कमेटी के द्वारा गुरु अर्जन देव जी की शहादत को नमन किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि पिछले एक माह से शहीदी पर्व को समर्पित होकर स्त्री सतसंग के द्वारा सुखमनी साहिब के पाठ की लड़ी चलाई गई थी जिसकी संपूर्णता हुई। इसके साथ ही पिछले 4 दिनों से बाबा जोधबीर सिंह एवं शहीद ज्ञानी दविन्दर सिंह अजनाला वालों के लिए छबील एंव लंगर सेवा चलाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि आज शहीदी पर्व को लेकर विशेष दीवान सजाया गया जिसमें गुरबाणी कीर्तन&comma; एवं कथा संगत को श्रवण करवाई गई। दोपहर बाद जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह के द्वारा शस्त्र दर्शन करवाए गए। सुबह अमृतवेले नितनेम करने वाली संगत के द्वारा भी लंगर एवं छबील लगाई गई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त पटना साहिब कमेटी के महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी की अमूल्य देन आदि ग्रंथ का संपादन था&comma; जिसमें उन्होंने पहले चार गुरु साहिबानों&comma; भट्टों और भक्तों की वाणी को संकलित किया। उन्होंने हमेशा आदि ग्रंथ का अत्यंत सम्मान किया। स्वयं नीचे विश्राम करते थे और आदि ग्रंथ को ऊंचे स्थान पर विराजमान रखते थे। उन्होंने बताया कि बाद में दसवें गुरु&comma; गुरु गोबिंद सिंह जी ने नांदेड़ साहिब की पवित्र धरती पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को गुरुगद्दी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज हम सभी गुरु साहिब के समक्ष श्रद्धा अर्पित करते हैं और गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं के अनुसार जीवन जीने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने घरों में लगातार सहज पाठ का आयोजन करेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी

बरबीघा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 4 हजार जुर्माना वसूला