रेलवे प्रशासन ने लिया अहम फैसला श्रृद्धालुओं की सुविधा हेतु रेलवे काउंटर केवल तख्त साहिब के अन्दर से कार्य करेगा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>तख्त पटना साहिब में संगत की सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा रेलवे काउंटर खोला गया था जिस पर संगत अपनी यात्रा के लिए टिकट बुकिंग करवा सके मगर काउंटर का रास्ता बाहर से होने के चलते संगत से ज्यादा स्थानीय लोग आकर टिकट बुकिंग करवाते थे। बीते बुधवार को कांउटर पर घटित घटना की शिकायत और तख्त पटना साहिब कमेटी के सख्त रुख को देखते हुए रेल प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने आज प्रबन्धक कमेटी से मीटिंग की जिसमें अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही&comma; महासचिव इन्द्रजीत सिंह&comma; सचिव हरबंस सिंह&comma; मुम्बई से जसबीर सिंह धाम और सुपरीटेंडेट दलजीत सिंह मौजूद रहे। मीटिंग के बाद कांउटर को केवल तख्त साहिब के अन्दर से ही खोलने की बात कही है जिससे कि संगत को टिकट बुकिंग हेतु असुविधा ना हो।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही उन्हें जानकारी मिली की स्थानीय संगत द्वारा बुधवार को किसी संगत के साथ मारपीट करते हुए उसकी पगड़ी पर हाथ डाला जिसके बाद तख्त पटना साहिब कमेटी ने तुरन्त कार्यवाई करते हुए रेल प्रशासन से इसकी शिकायत करते हुए पत्र लिखा कि रेल काउंटर तख्त साहिब के द्वारा केवल संगत की सुविधा हेतु खुलवाया गया था मगर स्थानीय संगत द्वारा लगातार संगत से दुव्यर्वहार की बातें निकल कर आ रही थी पर कल की घटना में जब किसी संगत की पगड़ी पर हाथ डाला गया जिसे कोई भी सिख बर्दाशत नही कर सकता।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी के चलते प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही&comma; महासचिव इन्द्रजीत सिंह&comma; वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह&comma; उपाध्यक्ष गुरुविन्दर सिंह&comma; सचिव हरबंस सिंह के द्वारा रेल प्रशासन से बात करते हुए इस मसले का स्थाई हल निकालने की अपील की गई। तख्त साहिब से मैनेजर हरजीत सिंह को टीम के साथ डीएमआर के पास भेजा गया जिसके बाद उन्हांेने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसका स्थाई हल निकालते हुए रेल काउंटर को केवल तख्त साहिब के अन्दर से खोला जाएगा बाहर से काउंटर बंद कर दिया जाएगा जिससे संगत को पहल के आधार पर बुकिंग सुविधा मिल सकेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : ‘AN कॉलेज पटना का बेस्ट कॉलेज बने, राष्ट्रीय पहचान बनाए’ : CM सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी, सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ से बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर, 2030 तक हर गांव में PNG

सीएम सम्राट चौधरी, होमगार्ड का भत्ता 1121 रु हुआ, 5 हजार ‘पुलिस दीदी’ बेटियों की सुरक्षा में तैनात होंगी