मार्केटिंग यार्ड में चल रहे सौंदर्यीकरण में गड़बड़ी को लेकर एसडीओ को आवेदन देकर मनोज सोनी ने जांच की मांग की

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड में चल रहे लगभग 19 करोड की लागत से सौंदर्यीकरण के कार्य में भारी गड़बड़ी देखी जा रही है&comma;जिनको लेकर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ फारबिसगंज एसडीओ सुरेंद्र अलबेला को आवेदन देकर जांच कराने की मांग की है। श्री सोनी ने आवेदन में कहा है फारबिसगंज मार्केटिंग यार्ड में चल रहे सौंदर्य करण में घटिया सामग्री से कार्य किया जा रहा है&comma;जिसमें चार नंबर का ईट को दीवाल में खफा कर जल्दबाजी में प्लास्टर करके उसे ढक दिया गया है&comma;ताकि जांच के दौरान अधिकारियों को पता नहीं चले। जबकि उक्त घटिया कार्य को लेकर पूर्व में भी कई अधिकारियों को सूचित करने के साथ अखबार में भी खबर प्रकाशित हुई है।उन्होंने कहा मगर अभी तक जांच नहीं हुई और ना घटिया कार्य करा रहे लोगों के ऊपर किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्यवाही अभी तक नहीं हुई। श्री सोनी ने कहा घटिया सामग्री से चल रहे गलत कार्य का विरोध करने पर ठेकेदार के लोगों के द्वारा धमकाते हुए कहा जाता है कि तुम लोगों को जहां जाना है जाओ&comma;जो भी अधिकारी जांच करने आएंगे उसे मैनेज कर लेंगे। हमारी कंपनी की पहुंच ऊपर तक पहुंच है।यदि आप लोग हमारी काम में बाधा डालेंगे तो आप लोगों के ऊपर रंगदारी का मुकदमा करवा देंगे&period;<&sol;p>&NewLine;<p>श्री सोनी ने कहा मार्केटिंग यार्ड में चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्य को कोई देखरेख करने वाला नहीं है।ठेकेदार लोग अपने मन मुताबिक घटिया से घटिया सामग्री से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा अगर सही तरीके से उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई तो इस मामले को लेकर मार्केटिंग यार्ड में अनिश्चितकालीन धरने देंगे। मौके पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी के साथ राकेश राय&comma; सोनू शर्मा&comma; गोविंद झा एवं ऋषि यादव मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को किया संबोधित,दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ पर समीक्षा बैठक, मॉडल सोलर विलेज बनेगा जिले का एक गांव