मनोज सोनी ने जांच टीम पर सही से जांच नहीं करने का लगाया आरोप

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> फारबिसगंज कृषि बाजार समिति परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद आज 10 फरवरी बुधवार को जांच टीम ने कृषि बाजार समिति परिसर पहुंचकर बाउंड्री वाल निर्माण एवं अन्य भवनों के गुणवत्ता की जांच की&period;<&sol;p>&NewLine;<p>जांच के क्रम में कई अनियमितता सामने आई l परिसर में गुणवत्ताहीन घटिया लाल बालू से निर्माण कार्य हो रहा था&comma;जो ट्रक पर लोड पाया गया।जांच टीम ने वहां मौजूद कंट्रक्शन के कर्मियों को फटकार लगाई और बालू तुरंत वापस भेजने का आदेश दिया।वहीं जिस जगह पर तीन नंबर का घटिया ईट को निर्माण कार्य के लिए रखा गया था&comma;उसकी जांच&comma; जांच टीम ने नहीं की&period; पूछे जाने पर जांच टीम ने बताया कि वह जांच रिपोर्ट वरीय अधिकारी को सौंपेंगे। इधर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने पत्रकारों को बताया कि जांच बारीकी से नहीं की गई है&comma;जिस जगह घटिया कार्य किया गया है उस जगह जांच टीम जांच ही नहीं की है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>श्री सोनी ने कहा करीब 19 करोड़ 80 लाख की लागत से चल रहे निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी है और इस कार्य में सरकारी रुपये का बंदरबांट हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसकी जांच स्वतंत्र एवं निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए&comma;इसके लिए वे उच्च पदस्थ अधिकारी एवं मंत्री से मिलेंगे। इस मौके पर बजरंग दल के आशीष सिंह&comma; राकेश राय&comma; सोनू शर्मा&comma; गोविंद झा&comma; राहुल राय&comma; संजय रजक&comma; पिंटू पासवान सहित कई बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया